हल्द्वानी :महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन देखें स्कूटी को कैसे चढ़ाया ग्लूकोज

हल्द्वानी: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में अनोखा प्रदर्शन कर महंगाई के खिलाफ आवाज उठाई। स्कूटी को रिक्शे पर चढ़ा कर स्कूटी में पेट्रोल की जगह ग्लूकोस की बोतल लगाकर बढ़ती महंगाई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की आज पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर हो गए हैं तो दूसरी तरफ डीजल के दाम भी दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं, एक तरफ आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है तो दूसरी तरफ वाहनों की हालत बिना डीजल पेट्रोल के खस्ता होती जा रही है, इसलिए आज स्कूटी को तेल की जगह ग्लूकोज़ चढ़ाना पड़ रहा है, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्कूटी को रिक्शे में चढ़ा कर शहर में घुमाया, प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा की केंद्र सरकार तुरंत रसोई गैस और पेट्रोल डीजल की कीमतों को कम करने के लिए कोई ठोस कदम उठाए नहीं तो आने वाले दिनों में जनता का जीना मुहाल हो जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार