हल्द्वानी: संदिग्ध हालात में मौत, सुबह पत्नी उठी तो साड़ी के फंदे से लटका मिला पति का शव

हल्द्वानी: काठगोदाम में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर चारपाई पर लिटा दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है
थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि 44 वर्षीय नंदकिशोर निवासी प्रतापगढ़ी काठगोदाम पत्नी और छह पुत्रियों के साथ रहता था। नंदकिशोर व उसकी पत्नी मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। पत्नी सीमा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात सभी खाना खाकर सो गए थे। तड़के चार बजे उसकी आंख खुली तो देखा कि उसके पति ने छत के कुंडे में साड़ी का फंदा लगाया था और पैर टेबल पर टिके थे।
मामले की विवेचना कर रही महिला उपनिरीक्षक ने बताया कि परिजनों ने नंदकिशोर के अक्सर शराब पीकर हंगामा करने की जानकारी दी है। प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध नहीं लग रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे