उत्तराखंड:भीषण सड़क हादसा, थार वाहन 300 मीटर गहरी नदी में गिरा, मंदिर जा रहे पांच लोग लापता,एक महिला का रेस्क्यू-VIDEO

उत्तराखंड में एक बार फिर से दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है हादसा देवप्रयाग से सामने आया है जहां एक थार गाड़ी अलकनंदा नदी में गिरी है बताया जा रहा कि हादसे में पांच लोग लापता है जबकि एक महिला का रेस्क्यू किया गया है. बताया जा रहा है की रुड़की जनपद हरिद्वार से अनीता उम्र लगभग 55 वर्ष हाल निवासी रुड़की जनपद हरिद्वार मूल निवासी जनपद चमोली जो कि अपने परिवार के साथ थार गाड़ी से धारी देवी दर्शन हेतु जा रहे थे तो थाना देवप्रयाग क्षेत्र अंतर्गत बादशाह होटल के पास लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में गिर गई स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर उपरोक्त महिला को बचा लिया गया तथा इलाज हेतु बेस अस्पताल श्रीनगर भेज दिया गया है जबकि महिला के अनुसार गाड़ी में अभी दो बच्चे एवं दो महिला तथा एक पुरुष गाड़ी में ही फंसे हैं
पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है गाड़ी के नदी में डूबने के कारण कुल पांच लोगों की खोजबीन जारी है थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि गाड़ी मैं कुछ लोग फंसे हुए हैं निकालने का प्रयास किया जा रहा है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,