Gold rate today:सोना ने तोड़ा महंगाई के सारे रिकॉर्ड, आम आदमी के खरीद से दूर हुआ सोना,जानें क्यों आई तेजी

–
Gold rate today: की टैरिफ नीति पर 90 दिनों की रोक भले ही लग गई है, पर सोने-चांदी की कीमतों में उछाल जारी है। अब निवेशकों का रुझान सोना-चांदी जैसे सुरक्षित विकल्प की ओर अधिक है, जिस वजह से बाजार में इसकी मांग भी बढ़ गई है।
अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर तनाव बढ़ गया है। इस वजह से सोने के दाम आसमान छूने लगे हैं। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 6,250 रुपये बढ़कर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि स्थानीय ज्वेलर्स और दुकानदारों ने खूब सोना खरीदा। जानकारों का कहना है कि अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर की वजह से लोग सोने को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत बढ़ गई है। इसका असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है।
99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 90,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। लेकिन, शुक्रवार को यह 6,250 रुपये बढ़कर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इसी तरह 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 6,250 रुपये बढ़कर 96,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले दिन यह 89,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है। चांदी 2,300 रुपये बढ़कर 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 93,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। महावीर जयंती के मौके पर गुरुवार को सराफा बाजार बंद थे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार