हल्द्वानी :देवर ने भाभी को तेजाब पीने का बनाया दबाव नहीं पीने पर तेजाब फेंक कर जलाया
हल्द्वानी :बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक भाभी द्वारा बेटी के इलाज के लिए देवर को पैसा नहीं दिया तो गुस्से में आए देवर ने पहले भाभी को जबरदस्ती तेजाब पिलाने की कोशिश की लेकिन उसमें कामयाब नहीं हुआ तो आरोपी ने भाभी पर तेजाब फेंक दिया जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के ढोलक बस्ती निवासी लज्जावती अपने भांजे के साथ रहती है। दीपावली के दिन लज्जावती जब वह रेलवे पटरी के किनारे किनारे अपने घर को जा रही थी इस दौरान रामनगर उसका देवर फूलचंद ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया जिससे वह उसका आंख और मुंह झुलस गया है।
बताया जा रहा है कि लज्जावती का देवर फूलचंद अपनी भाभी से बेटी के इलाज के लिए पैसे मांग रहा था लेकिन भाभी द्वारा पैसा नहीं दिए जाने पर उसने अपने भाभी को उसी के घर में पहले जबरदस्ती तेजाब पिलाने की कोशिश की लेकिन लज्जावती ने तेजाब नहीं पी जिसके बाद आरोपी ने रेलवे पटरी किनारे अपने भाभी पर तेजाब फेंक कर भाग गया। बनभूलपुरा थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
लज्जावती के बेटे लाकेट का कहना है कि उसकी मां चाचा के हर सुख दुख में साथ देती थी 3 नवंबर को जब चाचा हल्द्वानी उनके घर आया तो उसकी मां ने उसकी खातिरदारी भी की महिला के बेटे का कहना है कि उसका चाचा पहले उसके मां को तेजाब पिलाने की कोशिश की जिससे कि वह मर जाए लेकिन उसमें कामयाब नहीं हुआ तो उसने तेजाब फेंक कर घायल कर दिया।
तेजाब के हमले से लज्जावती के आंख और चेहरे जल गए हैं और डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। महिला खतरे से बाहर है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत