हल्द्वानी: खूब फल-फूल रहा है चरस का कारोबार 1 किलो 650 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी: काठगोदाम पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 1 किलो 650 ग्राम चरस बरामद किया है पकड़े गए चरस की कीमत ₹200000 से अधिक की बताई जा रही है।
काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर काठगोदाम -हैडाखान रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान एक टैक्सी वाहन में एक व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक बैग बरामद हुआ जिसमें 1 किलो 650 ग्राम चरस रखा हुआ था पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम युगल गोस्वामी निवासी जय दुर्गा कॉलोनी हल्द्वानी का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चरस को पहाड़ से एक व्यक्ति से खरीद कर ला रहा है जिसे हल्द्वानी में सप्लाई दी जानी थी।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है साथी आरोपी की अपराधिक इतिहास भी खंगाली जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..