(बड़ी खबर) सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, इन्वेस्ट करने का अच्छा मौका

Gold and Silver Price: सोना चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हो तो अच्छी खबर है सर्राफा बाजारों में गुरुवार को सोने-चांदी के हाजिर भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। चांदी मंगलवार के बंद भाव की तुलना में जहां 2500 रुपये सस्ती मिल रही है, वहीं सोना भी 787 रुपये सस्ता हुआ है।
24 कैरेट सोना 50401 रुपये पर खुला जो 787 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है। वहीं, चांदी भी 2500 रुपये टूट कर 51850 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली।
इसके अलावा 23 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 50199 रुपये पर है। वहीं, 22 कैरेट 46167, जबकि 18 कैरेट 37801 और 14 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 29485 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसमें जीएसटी और ज्वैलर का मुनाफा नहीं जुड़ा है।
जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO