हल्द्वानी :युवक की मौत के बाद प्रेमिका पर केस, मृतक के पिता ने लगाए कई गंभीर आरोप
हल्द्वानी : काठगोदाम थाना क्षेत्र के रहने वाले एक पिता ने बेटे की आत्महत्या के बाद उसकी कथित प्रेमिका पर बेटे से पैसे वसूलने व उसका मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पिता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उसके पुत्र की प्रेमिका अक्सर उससे पैसे के लिए ब्लैकमेल कर रही थी जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर लिया ।
पुलिस ने कथित प्रेमिका पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार काठगोदाम निवासी 23 वर्षीय अमन ने बीते दिनों आत्महत्या कर ली थी। पिता त्रिलोक सिंह के बेटे के फोन पर गुलरभोज की एक लड़की से उसके प्रेम प्रसंग का मामला संज्ञान में आया। यह भी सामने आया की लड़की उनके बेटे से लंबे समय से ब्लैकमेल कर धन वसूल रही थी।
जिसके चलते उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान हो गया और उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पिता की शिकायत पर उधम सिंह नगर गुलरभोज की युवती के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। काठगोदाम एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत