हल्द्वानी :कांग्रेस राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता पवन खेड़ा ने डबल इंजन सरकार के तीन मुख्यमंत्रियों को बताया फेल
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता पवन खेड़ा हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने प्रेस वार्ता कर बीजेपी की डबल इंजन सरकार और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार ने 3 मुख्यमंत्री बदल दिए ऐसे में साबित हो रहा है कि बीजेपी पूरी तरह से फेल हो चुकी है।
पवन खेड़ा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड से हो रहे पलायन ,महंगाई बेरोजगारी, के मुद्दे पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी और इस बार जनता का मूड कांग्रेस के सरकार को सत्ता में वापसी लाने का है। पवन खेड़ा ने कहा कि नई नवेली आम आदमी पार्टी मुफ्त की राजनीति कर रही है दिल्ली में मुफ्त के नाम पर दिल्ली को बर्बाद करने का काम किया है जिसका नतीजा है कि शीला दीक्षित सरकार के बाद से दिल्ली में एक भी सीट नहीं लग पाया और आज जो शीला दीक्षित सरकार ने विकास किए थे वह धीरे-धीरे अब खत्म हो रहा है।
हरीश रावत के मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस मुद्दे के नाम पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसका फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगी
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित