हल्द्वानी जेल में भावुक होकर बहनों ने भाइयों के कलाई में बांधी राखी जल्द रिहाई की कामना( देखें वीडियो)

हल्द्वानी :रक्षाबंधन के पावन मौके पर जहां बहन अपने भाइयों की कलाइयों में राखी बांध उनकी लंबी उम्र की कामना कर रही है वही हल्द्वानी जेल में बंद कैदियों के हाथों में राखी बांधने के लिए उनकी बहने हल्द्वानी जेल पहुंची जहां जेल प्रशासन ने सुरक्षा के बीच बहनों ने भाइयों के कलाईयो में राखी बांधी।
बहने राखी बांधकर अपनी भाई की लंबी उम्र की कामना के साथ-साथ जल्द रिहाई की कामना की। राखी बांधने के दौरान कई बहने और भाई भाउक हो गए। बहनों का कहना है कि जाने-अनजाने में उनके भाइयों से जो गलतियां हो गई है उसकी वह सजा भुगत रहे हैं लेकिन भगवान से प्रार्थना है कि उसके भाई की जल्द रिहाई हो। राखी बांधने के लिए जेल प्रशासन ने खिड़की के माध्यम से बहनों को राखी बांधने का मौका दिया। इस दौरान बहने अपने भाईयो के लिए मिठाइयां और पकवान भी लेकर पहुंची थी।
ब
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार