हल्द्वानी:बुलेट सवार ने राहगीर को रौंदा, हुई मौत चालक की तलाश में पुलिस मृतक के परिवार में कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत किराए पर रहने वाले एक काश्तकार को तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा कि मृतक पीलीभीत का रहने वाला था।
काश्तकार को पैदल चलते वक्त एक बुलेट बाइक चालक ने कुचल दिया। पुलिस ने काश्तकार का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस बुलेट चालक की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक हाल देवपुर, देवका व मूल निवासी नौगांव कल्याणपुर, पीलीभीत 55 वर्षीय इतवारी लाल पुत्र कन्हाई लाल हल्द्वानी में अपने भतीजे के साथ रहते थे। वह यहां कमलुवागांजा में रहकर खेती बाड़ी का कार्य करते थे। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को इतवारी किसी काम से पैदल-पैदल बाजार की ओर आ रहे थे तो इसी दौरान एक बुलेट बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचलते हुए भाग गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल इतवारी को डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। घायल के भतीजे सर्वेश कुमार ने बताया कि हायर सेंटर ले जाते वक्त नगीना, बिजनौर के पास इतवारी लाल ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद उनके शव को हल्द्वानी लाया गया। एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फरार बुलेट चालक को तलाशा जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Ad
Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें