Nainital News: खूंखार तेंदुआ पिंजरे में फंसा, तीन महिलाओं को मारने वाला आदमखोर तेंदुआ की अब तक नहीं हो पाई पहचान-VIDEO
नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चमोली में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में मंगलवार को एक और तेंदुआ कैद हुआ है। तीन महिलाओं को निवाला बनाने वाले तेंदुआ की पहचान के लिए वन विभाग की टीम लगातार काम कर रही है। वन विभाग के पिंजरे में अभी तक पांच तेंदुआ कैद हो चुके हैं लेकिन आदमखोर तेंदुआ की पहचान नहीं हो पाई है। वन विभाग डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
मंगलवार को ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को तेंदुए के पिंजरे में फंसने की सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच पिंजरे में फंसे तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजने की कार्रवाई की है।
वन विभाग के मुताबिक क्षेत्र में तेंदुओं की लगातार आवाजाही और हमलों की घटनाओं को देखते हुए पूर्व में भी कई स्थानों पर पिंजरे लगाए गए थे।
वन विभाग ने बताया कि अब तक क्षेत्र से कुल पांच तेंदुओं को पकड़ा जा चुका है, लेकिन हाल के दिनों में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत के पीछे किस तेंदुए की भूमिका रही इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए पकड़े गए सभी तेंदुओं के डीएनए सैंपल जांच हेतु देहरादून भेजे गए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही आदमखोर तेंदुए की स्पष्ट पहचान संभव हो पाएगी। फिलहाल एहतियातन प्रभावित क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है तथा ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO