हल्द्वानी में आवारा कुत्तों का आतंक महिला पर किया हमला CCTV वीडियो आया सामने-VIDEO

हल्द्वानी शहर में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक है।नगर के मल्ली बमौरी वार्ड 48 में लावारिस कुत्तों ने दो दिन के भीतर वार्ड की बलवंत कॉलोनी, बल्यूटिया फार्म, कपिल विहार, लक्ष्मी विहार, श्री कृष्ण विहार, त्रिलोक नगर आदि क्षेत्रों में लगभग 15 लोगों को काट कर जख्मी कर दिया। इन सभी ने सरकारी व निजी अस्पतालों में रेबीज के इंजेक्शन लगवाए। सूचना पर नगर निगम की डॉग कैचर्स की टीम मौके पर पहुंची लेकिन हमलावर कुत्ते के ना मिल पाने पर खाली हाथ वापस लौट गई। स्थानीय पार्षद ने नगर निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
वार्ड 48 के पार्षद मुकुल बल्यूटिया ने बताया कि 2 दिन के भीतर मे उनके वार्ड में लावारिस कुत्ते द्वारा आठ से दस लोगों को काटे जाने की सूचना मिली। अगले दिन मंगलवार को उन्होंने मामले की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को देकर हमलावर कुत्ते को पकड़ने की बात कही, लेकिन उनकी शिकायत पर नगर निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार की सुबह फिर हमलावर कुत्ते ने छह सात लोगों को काट खाया। बच्चे को स्कूल बस में छोड़कर वापस लौट रही बुजुर्ग महिला गीता पंत पर झपटे कुत्ते ने उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया। वह तो गनीमत रही कि उनके साथ छोटा बच्चा नहीं था वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। महिला को कुत्ते द्वारा काटे जाने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
वहीं अपने पालतू कुत्ते को घूमने निकले दो नहरिया बलवंत कॉलोनी निवासी पूरन सिंह भोज को भी लावारिस कुत्ते के बुरी तरह काट खाया। कुत्ते ने उनके चेहरे पर हमला कर उनकी नाक और मुंह को बुरी तरह जख्मी कर दिया। वहीं कुत्ते के हमले में घायल पार्षद के भाई विनीत बल्यूटिया निजी अस्पताल में भर्ती हैं,जहां उनका उपचार चल रहा है।
पार्षद मुकुल ने बताया कि लोगों पर हमला करने वाला कुत्ता पागल है। आज फिर से कुत्ते द्वारा लोगों को काटे जाने के बाद नगर निगम की डॉग कैचर्स की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कुत्ता न मिलने पर वापस लौट गई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,