हल्द्वानी: बीच बाजार भिड़ें सांड, VIDEO:लड़ाई देख दुकानदार भागे, हुआ नुकसान

हल्द्वानी: शहर में इन दोनों आवारा पशुओं का आतंक है पशुओं के आतंक इस कदर है कि पशुओं के साथ-साथ इंसानों की भी जान जा रही है लेकिन हल्द्वानी नगर निगम इन आवारा जानवरों को पकड़ने का जहमत तक नहीं उठा रहा है.
हल्द्वानी में बुधवार को तीन सांड आपस में बीच बाजार भीड़ गए और लड़ते-लड़ते बाजार में जा पहुंच गए.सांड को आपस में लड़ता देख देखकर दुकानदार इधर-उधर भागने लगे. वहां से निकलने वाले लोग खड़े होकर सांडो की लड़ाई देखने लगे. इस दौरान सांड लड़ते-लड़ते एक दुकान में घुस गया जहां दुकान के समान को गिरा दिया यहां तक की सांडो के चपेट में कई ठेला और बाइक भी आ गई जिसमें उनको नुकसान पहुंचा है.
दुकानदारों ने उनके ऊपर पानी डालकर और डंडे मारकर उन्हें अलग करने का प्रयास किया मगर करीब आधे घंटे तक तीनो के बीच जंग होती रही, इस दौरान वहां खड़ी बाइक और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई. काफी देर तक साल आपस में लड़ते हुए बाजार में इधर-उधर दौड़ रहे थे जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया.
सांडों के बीच हो रही.
स्थानीय लोगों का कहना है कि सांड आए दिन बाजारों में लड़ते रहते हैं जिसके चलते व्यापारियों में दहशत का माहौल है. आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए कई बार नगर निगम को अवगत भी कर चुके हैं लेकिन इन जानवरों से आए दिन घटनाएं हो रही है जिसके चलते लोग घायल भी हो रहे हैं जबकि पूर्व में कई हुई घटनाओं में लोगों की जान भी जा चुकी है. व्यापारियों ने आवारा पशुओं को पकड़ने की मांग की है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO