हल्द्वानी: इंस्टाग्राम पर महिला का फोटो लगाकर अश्लील वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी, पहुंचे हवालात
हल्द्वानी: इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो फोटो लोड करने का मामला सामने आया है लालकुआं कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का फोटो सोशल मीडिया में अपलोड कर उसमें अश्लील वीडियो अपलोड करना एक युवक को भारी पड़ा है पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. पीड़िता द्वारा आपत्तिजनक वीडियो व पोस्ट अपलोड करने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर लालकुआं कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए धारा- 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है.
पुलिस के अनुसार 4 जून को पीड़िता द्वारा तहरीर दी गई थी कि एक युवक द्वारा उसके फेसबुक अकाउंट से उसका फोटो अपलोड कर इंस्टाग्राम में फोटो लगाकर उसमें अश्लील वीडियो फोटो अपलोड किए जा रहे हैं. साइबर सेल द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि इंस्टाग्राम पर वीडियो लोड करने वाले व्यक्ति का नाम दीपक सिंह है जो मूल रूप से ग्राम भैंसियाछाना थाना दन्या जिला अल्मोड़ा हाल निवासी- द्वारिका सेक्टर 24 नई दिल्ली का रहने वाला है
. जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी पीड़िता के फेसबुक से उसका फोटो निकाल कर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी तैयार कर उसमें पीड़िता के फोटो के साथ अश्लील फोटो वीडियो अपलोड किए जा रहे थे. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूला है आरोपी के खिलाफ धारा 67 आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS छात्रा को सांप ने डसा, सोते समय बेड पर चढ़कर काटा
यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त