हल्द्वानी-अलर्ट ! काठगोदाम गौला बैराज का जलस्तर पहुंचा 22 हजार 770 क्यूसेक’ हल्द्वानी- रामनगर मार्ग हुआ बंद सड़क टूटी-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: हल्द्वानी में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बरसात की वजह से जहां एक और शहर के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति पैदा हो रही है तो वही कुसुमखेड़ा चौराहे पर जल भराव होने के बाद मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई और तहसीलदार सचिन कुमार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व टीम के साथ मिलकर जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए पानी को डायवर्ट करने के निर्देश दिए हैं. वही हल्द्वानी-चोरगलियां मार्ग शेर नाला में भारी पानी आने से राज्य मार्ग को बंद कर दिया गया है सितारगंज से आने वाले वाहनों को किच्छा होते हुए हल्द्वानी को भेजा जा रहा है.


काठगोदाम गौला बैराज का जल स्तर 22 हजार 770 क्यूसेक पहुंच गया है बैराज ने दूसरी तरफ पहाड़ों में हो रही लगातार बरसात की वजह से गौला बैराज से 20700 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. इसके साथ ही गौला नदी से सटे हुए बिन्दुखत्ता व शांतिपुरी इलाके तक लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही संवेदनशील नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है.पहाड़ों पर हो रही भारी बरसात के चलते गौला और नंधौर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO


जिसके चलते कई इलाकों में भू काटाव भी शुरू हो गया है.
उधर उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा ने टीम सहित तीन पानी व अन्य जल भराव वाले इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया. साथ जल भराव के निकासी के लिए संबंधित विभागों काम करने के निर्देश दिए. भारी बरसात के चलते हल्द्वानी और लालकुआं के कई क्षेत्र में जल भरा वी हो गया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें