हल्द्वानी: आमखेड़ा-चोरगलिया (गौलापार) से निर्दलीय प्रत्याशी लीला बिष्ट का धुंवाधार प्रचार, जीत का किया दावा-देखे:VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: जिला पंचायत आमखेड़ा-चोरगलिया-गौलापार क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी लीला बिष्ट का चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ चुका है.लीला बिष्ट अपने पति पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क कर रही हैं और जनता से विकास के मुद्दों पर समर्थन मांग रही हैं।

Ad


प्रत्याशी लीला बिष्ट का कहना है कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो वे क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई की नहरों और आवारा जानवरों की समस्या जैसे जमीनी मुद्दों को प्राथमिकता से हल करेंगी। उन्होंने जनता से वादा किया है कि उनका प्रतिनिधित्व केवल चुनावी दिखावा नहीं, बल्कि समर्पित जनसेवा का प्रतीक होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

उनके साथ चल रहे उनके पति अर्जुन बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र की जनता उन्हें और उनकी पत्नी को पहले से जानती है। “हम दोनों पहले भी जनप्रतिनिधि रह चुके हैं पत्नी ग्राम प्रधान और मैं क्षेत्र पंचायत सदस्य रहा हूं। हमने हमेशा जनता के बीच रहकर काम किया है और आज उसी विश्वास की बदौलत जनता एक बार फिर हमारे साथ खड़ी है।”

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

प्रचार के दौरान ग्रामीणों से मिल रहे अपार समर्थन से उत्साहित लीला बिष्ट का दावा है कि इस बार वे भारी मतों से चुनाव जीतेंगी। उनका जोर इस बात पर है कि विकास के जो वादे दूसरे करते रहे, उन्हें अब व्यवहारिक रूप में जमीन पर उतारा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

पूर्व जनप्रतिनिधि के तौर पर अर्जुन बिष्ट की क्षेत्र में गहरी पकड़ और अनुभव को भी इस चुनाव में लीला बिष्ट के पक्ष में माना जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में सीधे संपर्क अभियान के ज़रिए वे लोगों से घर-घर जाकर अपील कर रहे हैं और अपने पुराने कार्यों का हवाला देकर विश्वास जीतने में जुटे हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें