हल्द्वानी:शादीशुदा महिला से संबंध के चक्कर में बना नकली पुलिस वाला गुंडा,असली पुलिस को दिखाने लगा नकली वर्दी का रौब,

ख़बर शेयर करें

महबूबा के चक्कर में उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर
फर्जी पुलिस वाला बनने वाले व्यक्ति को काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया नकली पुलिस वाला पिछले एक साल से क्षेत्र में अपनी नकली वर्दी के बल पर रौब जमाता था.जांच में यह खुलासा हुआ कि वह एक एजेंसी में काम करता है और वर्दी की आड़ में अवैध गतिविधियां कर रहा था.

Ad


बताया जा रहा है कि आरोपित शादीशुदा महिला के साथ संबंधों के कारण पुलिस की फर्जी वर्दी पहनता था. असली पुलिस के हत्थे चढ़ने पर भी वह उन पर रौब गांठने लगा व बोला, एसपी और कमिश्नर उसके दोस्त हैं. हालांकि उसकी एक नहीं चली और नकली पुलिस वाले को असली पुलिस ने सलाखों के पीछे डाल दिया. पुलिस ने जब जांच पड़ताल और छानबीन की तो आरोपी फर्जी पुलिस वाला निकला.

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार

जानकारी के अनुसार काठगोदाम क्षेत्र के कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने 5 जनवरी को पुलिस में शिकायत दी थी. शिकायत देते हुए बताया कि उनके भाई के कहने पर मायापुर, रूपपुर, मिर्जापुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी संजय कुमार को किराए पर कमरा दिया गया था. संजय खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का पुलिस कर्मी बताता था. आरोपी पिछले 1 साल से रात के समय आता जाता था. 5 जनवरी को संजय कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती पहनकर उसके घर में घुस गया और गाली गलौज और बदतमीजी कर जान से मारने की धमकी देकर पुलिस में फसाने की बात कहने लगा है. मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने वर्दी धारी संजय कुमार को गिरफ्तार कर जब थाने लाकर पूछताछ की तो आरोपी अपने आप को उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही बताने लगा जहां पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो मामला फर्जी निकला. आरोपी के पास से उत्तर प्रदेश पुलिस के दो जोड़ी वर्दी आई कार्ड और बैच बरामद हुए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली 'शह-मात' की जंग-देखे VIDEO


काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि कार्ड एग्जाम पुलिस द्वारा फर्जी पुलिस से उसके पुलिस प्रशिक्षण स्थल और वर्तमान पोस्टिंग की जानकारी ली गई तो आई कार्ड भी फर्जी पाया गया. पूरे मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ पुलिस के नाम पर धोखाधड़ी धमकी देने सहित धारा 402/319(2), 336(3) 315, 352 BNS धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें