हल्द्वानी:स्कूल गेट के बाहर छात्र को सरेआम चाकुओं से गोदने की CCTV वीडियो आई सामने,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: हल्द्वानी के ठंडी सड़क में गुरुतेग बहादुर इंटर कॉलेज गेट के सामने कक्षा 12 की छात्र की बाइक सवार युवको द्वारा दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर लहूलुहान करने की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आई है । सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि बाइक पर सवार दो युवक स्कूल के गेट पर पहुंचते हैं इस दौरान वहां खड़े कुछ युवको से विवाद हो जाता है।

Ad

इस दौरान बाइक सवार एक युवक कॉलेज का 17 वर्षीय सक्षम आर्या को चाकू से बुरी तरह से गोदकर लहुलुहान लर दिया जहां किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है किशोर का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है पूरे मामले में पुलिस ने तीन किशोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि हमला करने वाले तीनों किशोर लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले है।

हमलावर किशोर से 2 दिन पहले झगड़ा हुआ था आज समझौता करने के लिए ठंडी सड़क पर बुलाया था जहां एक किशोरों से फिर विवाद हो गया इस दौरान सक्षम आर्य बीच-बचाव करने गया जहां किशोरों ने उसको चाकू से गोदकर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया।


फिलहाल पुलिस तीनो किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।


एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि स्कूल प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने 20 अन्य अज्ञात छात्रों के खिलाफ बलवा करने का मामला दर्ज किया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें