हल्द्वानी: कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से पहले बीजेपी को झटका 51 लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : 2022 विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में जोड़-तोड़ की राजनीति भी शुरू हो चुकी है कांग्रेस परिवर्तन यात्रा के माध्यम से अपना दमखम दिखा रही है तो वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के ग्राम गंगापुर तेजपुर नेगी में भाजपा सहित अन्य दलों से छोड़कर आए 51 लोगों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी लोग पूर्व भाजपा बूथ अध्यक्ष चंदन सिंह मनराल के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने ने सभी लोगों को फूल माला से स्वागत कर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

Ad


नैनीताल ग्राम पंचायत जयपुर बीसा के ग्राम तेजपुर नेगी डी क्लास में कई ग्रामीणों ने जिसमें मात्र शक्ति की प्रतीक महिलाओं व पुरुषों ने गांव में विकास कार्यों की गयी उपेक्षा व कांग्रेस पार्टी की विकास रूपी सोच विचार धारा मैं विश्वास व्यक्त करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय हरीशचंद्र दुर्गापाल व जिला महासचिव एवं विधानसभा कार्यक्रम समन्वयक लालकुआं उमेश चंद्र कबड़वाल ब्लाक अध्यक्ष कैलाश चन्द्र दुम्का वरिष्ठ कांग्रेस नेता एन के कपिल दयाकिशन कबड़वाल की उपस्थिति में चंदन सिंह मनराल के नेतृत्व में भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा।


कांग्रेस पार्टी में शामिल लोगों पूर्व भाजपा बूथ अध्यक्ष चंदन सिंह मनराल के अलावा 51 लोग ने बीजेपी की सदस्यता ली।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें