उत्तराखंड :आटा चक्की के चपेट में आने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत जानिए कैसे हुआ हादसा

उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से शुक्रवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां आटा पीसने की चक्की की चपेट में आने से एक 14 वर्षीय बालिका जबकि एक 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हुई है । गांव में 2 बच्चों की दर्दनाक मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है ।बताया जा रहा है कि पिरान कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में चौहल सिंह सैनी की आटा चक्की है। गांव के शौकीन ने चक्की में गेहूं पिसाने के लिए दिया था।
शुक्रवार शाम को चार बजे शौकीन की 14 वर्षीय की बेटी सोनम आटा लेने के लिए चक्की पर गई थी। बताया जाता है कि उसके साथ पड़ोस में रहने वाले रुस्तम अली का पांच वर्षीय बेटा अर्श व मोहल्ले के अन्य बच्चे भी गए थे। जब बच्चे वहां पहुंचे तो चक्की पर गेहूं की पिसाई हो रही थी
इसी दौरान पांच साल का अर्श चक्की के पट्टे की चपेट में आ गया। सोनम उसे बचाने के लिए गई तो वह भी पट्टे में उलझकर घूमने लगी। चक्की के पट्टे में उलझकर नीचे गिरने के बाद सोनम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही चौहल सिंह ने चक्की को बंद कर दिया। घायल अर्श को उपचार के लिए परिजन रुड़की के एक अस्पताल ले गए जहां उसकी भी मौत हो गई।
बताया जा रहा है 5 साल का अर्श चक्की के पट्टे की चपेट में आ गया आनन-फानन में सोनम उसे बचाने के लिए गई और वह भी पट्टे में उलझ कर घूमने लगी जिससे सोनम की भी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल 2 बच्चों की गांव में मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार