हल्द्वानी:13 वर्षीय नाबालिग को लेकर 32 साल का युवक फरार लालकुआं पुलिस तलाश में जुटी

नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र के मोतीनगर स्थित एक स्टोन क्रेशर में मजदूरी करने वाले मजदूर की 13 वर्षीय बालिका 6 जनवरी से लापता है। बालिका के लापता होने के बाद से परिवार वालों में हड़कंप पहुंचा हुआ है। बालिका के परिवार ने पुलिस से बेटी की ढूंढ खोज की गुहार लगाई है। पूरे मामले में लाल कुआं कोतवाली पुलिस ने 32 वर्षीय एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी और बालिका के तलाश में जुट गई है।
आरोप है कि स्टोन क्रेशर परिसर में ही रहने वाला 32 वर्षीय युवक आलोक नाम का युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।
लालकुआं कोतवाली प्रभारी बृजमोहन राणा ने बताया कि पीड़ित मजदूर अपने परिवार के साथ स्टोन क्रेशर में बने कमरों में निवास करता है। बालिका 6 जनवरी बुधवार से लापता है। परिवार वाले काम पर गए थे जहां बालिका घर से गायब थी काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित पिता द्वारा कोतवाली पुलिस को मामले की लिखित सूचना दी है।
पीड़ित परिवार के तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है और आरोपी युवक की भी तलाश की जा रही है। उधर परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
