गजब का चोर एलइडी टीवी लेकर हुआ चंपत CCTV कैमरे में कैद हुई चोर की करतूत

नैनीताल जिले के भीमताल में ट्रांसपोर्ट से आया व्यापारी का माल सवेरे के उजाले में एक चोर लेकर चलता बना। घटना पास में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।मामले में व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि भीमताल की मल्लीताल बाजार में एक दुकानदार की दुकान के आगे ट्रांसपोर्ट से एलइडी टीवी और अन्य सामान पहुंचा था। अक्सर ट्रांसपोर्टर तड़के सुबह दुकान बंद होने की स्थिति में ट दुकान के बाहर ही सामान को रखकर आगे निकल जाते हैं। गुरुवार सुबह ऐसा ही हुआ जब ट्रांसपोर्टर ने एक दुकानदार का एलइडी टीवी और अन्य सामान दुकान के बाहर रख दिया गया। और दुकानदार को सूचना दे दी दुकानदार ने जब दुकान खोली तो उसे मंगाया गया सामान नहीं मिला। उसने ट्रांसपोर्टर को फोन किया तो मालूम पड़ा कि सामान तो दुकान के बाहर सवेरे ही रख दिया गया था। अब चोरी की आशंका को देखते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों का सहारा लिया गया। कैमरे की नजर में सवेरे लगभग 7 बजे सफेद स्वेटशर्ट में एक सख्स सामान के समीप मंडराता दिया। उस सख्स ने एक पोटली में एलइडी टीवी सहित सामान भरा और चलता बना। व्यापारी ने पुलिस को इस चोरी की शिकायत दी, जिसके पीछे अब पुलिस वीडियो के आधार पर जांच में जुट गई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,