हल्द्वानी:भालू शावक के साथ पहुचां आबादी में रेस्क्यू करेगा वन विभाग वन विभाग ने बढ़ाई गस्त

तराई पूर्वी वन प्रभाग में एक भालू शावकों के साथ देखा गया है। भालू देखे जाने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। ऐसे में वन विभाग ने भालू और उसके बच्चों को पकड़ने के लिए कार्य योजना तैयार किया है। जिसके लिए डॉक्टरों की टीम भालू की निगरानी कर रही है। वन विभाग लोगों को सावधानी बरतने और भालु के व्यवहार की जानकारी दे रहा है।ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
डीएफओ तराई पूर्वी वन प्रभाग हिमांशु बागरी ने बताया की पिछले काफी दिनों से सितारगंज सिडकुल क्षेत्र के आसपास भालू की चहलकदमी देखी जा रही है। भालू ने एक खंडहर में दो बच्चों को जन्म दिया है। फिलहाल वन विभाग की टीम भालू और उसके बच्चों को निगरानी कर रहा है। यही नहीं लोगों को आसपास नहीं जाने की भी अपील कर रहा है।डीएफओ ने बताया कि डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया है जहां रेस्क्यू करने के लिए योजना तैयार की जा रही है जिससे कि भालू और उसके शावक को सुरक्षित जगह पर भेजा जा सके।
उन्होंने बताया कि वन विभाग की प्रोटेक्शन फोर्स की टीम भी तैनात की गई है जो भालू और उसके बच्चे के मोमेंट को निगरानी कर रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
