हल्द्वानी :एकेडमी में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र संग कुकर्म के दोषियों को 20-20 साल की सजा

हल्द्वानी की विशेष न्यायाधीश पाक्सो नंदन सिंह राणा की अदालत ने हल्द्वानी की निजी डिफेंस एकेडमी में 12 साल के छात्र से सामूहिक कुकर्म करने वाले दो आरोपियों को 20-20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाया है। साथी ही 11 हजार रुपये का जुर्माना दिल लगाया है इसके अलावा कोर्ट ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सरकार के माध्यम से प्रतिकर के तौर पर चार लाख मुआवजा दिलाने को कहा है।
शासकीय अधिवक्ता नवीन चंद्र जोशी ने बताया मामला हल्द्वानी का है दिल्ली का रहने वाला एक 12 वर्षीय छात्र हल्द्वानी के एक निजी एकेडमी में रहकर डिफेंस स्कूल एडमिशन की पढ़ाई कर रहा था. 23 नवंबर 2018 की रात एकेडमी के ही 19 वर्षीय अल्मोड़ा सल्ट निवासी विकास रावत और गणेश सिंह ने 12 वर्षीय छात्र को दूध पीने का बहाना कर अपने कमरे में बुलाया. जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया और किसी को बताने और जान से मारने की धमकी दे दी।
अगली सुबह छात्र ने पिता को फोन कर पूरे मामले से अवगत कराया जिसके बाद दिल्ली से पहुंचे पीडि़त के पिता ने कोतवाली हल्द्वानी में विकास और गणेश के खिलाफ पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया अधिवक्ता नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि कुल आठ गवाहों का परीक्षण कराने के बाद दोनों को दोषी पाते हुए 20-20 साल की सजा सुनाई गई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार