शराब पीने से मना किया तो कई राउंड झोंका फायर मची भगदड़

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उधम सिंह नगर के ट्रांजिट कैंप में शराब पीने से मना किया तो दबंगों ने फायर झोंक दिया फायरिंग किए जाने के बाद आसपास भगदड़ मच गई पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है इस दौरान चार से पांच राउंड फायर झोंके गए गनीमत रही कि फायरिंग में घायल नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपित को दबोच लिया है। एसपी सिटी ममता बोहरा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

Ad

बताया जा रहा है कि शिव नगर ट्रांजिट कैंप मोड़ पर अंग्रेजी शराब की दुकान के पास स्थित एक ढाबे पर तीन युवक बुधवार शाम शराब धारा में शराब पीने लगे जिसके बाद दवा स्वामी ने शराब पीने से मना किया तो दबंगों दबंग भड़क गए और गाली गलौज उन्होंने ढाबे में तोडफ़ोड़ कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने साथियों को भी फोन कर बुला लिया दो कार में सवार होकर आए युवकों ने कार से उतरते ही फायरिंग शुरू कर दी। हवाई फायरिंग से वहां अंग्रेजी शराब की दुकान पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई ढाबा स्वामी ने युवकों द्वारा उस पर फायर झोंकने का आरोप लगाया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक आरोपी को दबोच लिया तो वही पुलिस पूरे मामले में सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच में जुटी हुई है। वही उधमसिंह नगर में रोजाना बढ़ रही फायरिंग की घटना के बाद लोगों में भी दहशत का माहौल है लोगों का आरोप है कि इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है लेकिन पुलिस इस पर लगाम नहीं लगा रही हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें