पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा तवाघाट- छिरकला मोटर मार्ग पर अल्टो कार खाई में गिरी महिला की मौत चार घायल

पिथौरागढ़: पहाड़ों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामला पिथौरागढ़ जनपद के कोतवाली धारचूला क्षेत्र अंतर्गत देर रात एक आल्टो कार खाई में जा गिरी जिससे एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हुई है जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनको इलाज के लिए भेजा गया है
पुलिस को सूचना मिली कि तवाघाट- छिरकला रोड पर एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है सूचना मिलते ही कोतवाली धारचूला एवं थाना पांगला पुलिस रेस्क्यू कर खाई में गिरी कार से सभी लोगों को रेस्क्यू किया.
कार सवार लोग स्यांकुरी से गर्गुआ की ओर जा रहे थे जिसमें एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई कार में सवार अन्य 04 व्यक्ति घायल हो गए.
पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया तथा मृतका का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु चिकित्सालय धारचूला भेजा गया है मृतक महिला का नाम पूजा धामी 24 वर्षीय पत्नी देवेन्द्र धामी, निवासी गर्गुआ थाना धारचूला की रहने वाली है जबकि घायलों में महिला पति के अलावा तीन अन्य लोग शामिल है.
गौरतलब है कि सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं लगातार हो रहे सड़क हादसे कई लोगों की जान जा चुकी है तो वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं फिलहाल हादसे का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे