UKPSC: (अच्छी खबर)1200 से अधिक पदों पर भर्तियों के लिए आयोग ने जारी किया कैलेंडर

UKPSC: (अच्छी खबर)1200 से अधिक पदों पर भर्तियों के लिए आयोग ने जारी किया कैलेंडर
देहरादून। समूह ग की जिन तीन भर्तियों का कैलेंडर जारी किया गया है। उनके विज्ञापन आयोग ने 2019 से 2021 के बीच जारी किए थे। पेपर लीक मामले के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग नए सिरे से भर्तियां कराने जा रहा है। आयोग ने अपने इरादे जाहिर करते हुए भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है समूह ग की जिन तीन भर्तियों का कैलेंडर जारी किया गया है,
उनके विज्ञापन आयोग ने 2019 से 2021 के बीच जारी किए थे। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि, वन दरोगा भर्ती का विज्ञापन आयोग ने 18 दिसंबर 2019 को जारी किया था 316 पदों के लिए यह विज्ञापन जारी हुआ था, जिसकी परीक्षा अब 11 जून को कराई जाएगी।
वहीं, 13 विभागों में 916 पदों के लिए आयोग ने स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया था, जिसमें पेपर लीक होने के बाद आयोग ने इसे रद्द कर दिया था।
उन्होंने बताया कि, अब यह परीक्षा 09 जुलाई को दोबारा कराई जा रही है। वहीं, सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक भर्ती का आयोजन भी पिछले साल किया गया था, जिसमें पेपर लीक हो गया था। बताया कि, रक्षक के 33 पदों पर भर्ती के लिए अब दोबारा 21 मई को परीक्षा होगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे