हल्द्वानी- काठगोदाम में दर्दनाक सड़क हादसा युवती की मौत दो घायल

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हुई है जबकि एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल को भेजा है जबकि मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घटना गौलापार रोड में कालीचौड़ मंदिर गेट के पास की है जहां तेज रफ्तार स्कूटी बिजली के पोल से जा टकराई जहां स्कूटी चल रही युवती की मौत हुई है
.पुलिस के देर शाम शाइमा (20) पुत्री सुल्तान निवासी उत्तर उजाला काठगोदाम मजार से अपने दो दोस्तों के साथ गौलापार होते हुए वनभूलपुरा को जा रही थी. जैसे ही इनकी स्कूटी कालीचौड़ मंदिर गेट के पास पहुंची की सामने से आ रही एक कार की लाइट से शाइमा को दिखाई नहीं दिया।
स्कूटी सीधे बिजली के पोल से जा टकराई. इससे शाइमा का सिर बिजली के पोल पर जा लगा.इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसके साथी 19 वर्षीय आफरिन नन्हें निवासी काबुल का बगीचा इंदिरा नगर और 19 वर्षीय शोहब फारूखी निवासी पप्पू का बगीचा इन्दिरा नगर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को 108 सेवा से अस्पताल को भेजा है.
उधर दोनों घायल का इलाज चल रहा है. काठगोदाम थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दोनों घायलों का उपचार चल रहा है दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO