दर्दनाक हादसा: आगे चल रहे ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो बच्चों समेत 7 लोग जिंदा जले-देखे-VIDEO

दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हुई है मामला राजस्थान के सीकर जिले काहे जहां एक तेज रफ़्तार कार की ट्रक से टक्कर हो गई. इसके बाद कार में आग लग गई. लोगों को कार से निकलने का मौका ही नहीं मिल पाया. देखते ही देखते कार में आग लग गई. इससे कार में सवार सात लोगों की मौत हो गई. इनमें तीन महिलाएं, दो बच्चे भी शामिल हैं.
पुलिस के मुताबिक कार में सवार सात लोग सालासर बालाजी मंदिर से हिसार की ओर जा रहे थे कि फतेहपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की आर्शीवाद पुलिया के पास कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद वाहन में आग लग गई।
कार सवार लोग उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे. उन्होंने बताया कि आग लगने से कार के दरवाजे नहीं खुल पाये और कार में सवार तीन महिलाओं, दो बच्चे और दो पुरुष की झुलसकर मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग