नैनीताल हाईवे पर स्टेपनी बदलते टेंपो चालक को डंपर ने कुचला… मौत, पांच यात्री घायल
नैनीताल बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है मामला उत्तर प्रदेश के बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र के पास का है जहां टेंपो का पहिया बदलने के दौरान डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे टेंपो चालक की दर्दनाक मौत हुई है जबकि टेंपो में बैठे पांच यात्री घायल हुए हैं.
मृतक गांव जाम खजूर निवासी 22 वर्षीय युवक विनोद है।बताया जा रहा है कि रविवार सुबह विनोद टेंपो में सवारियों को लेकर रुद्रपुर जा रहा था। गांव शेरावाली डांडिया के पास उसका टेंपो पंक्चर हो गया। नैनीताल हाईवे पर स्टेपनी बदलते समय विनोद को पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।टेंपो में बैठी पांच सवारी भी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। विनोद के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विनोद की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। विनोद के तीन बच्चे हैं। वह टेंपो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,
उत्तराखंड:लव मैरिज का दर्दनाक अंत; मोहब्बत से मर्डर तक…किशोर के प्यार में पड़कर पत्नी ने अपने पति की हत्या