हल्द्वानी:शैमफोर्ड सीनियर सेकन्डेरी स्कूल में इंटर-स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:शैमफोर्ड सीनियर सेकन्डेरी स्कूल में 17 दिसम्बर को पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के बैनर तले बालकों के लिए इंटर-स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि लालकुआँ विधानसभा के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट एवं पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन सब जूनियर और जूनियर वर्ग के सिंगल्स और डबल्स के मुकाबले खेले गए। सब जूनियर सिंगल्स केटेगरी का पहला सेमीफाइनल कल निमोनिक स्कूल के स्वरित भगत और शैमफोर्ड स्कूल के यथार्थ बिष्ट के बीच खेल जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल दून पब्लिक स्कूल के प्रियांशु नेगी और एवर ग्रीन के मयंक के बीच खेला जाएगा।

Ad

सब जूनियर डबल्स का पहला सेमीफाइनल आर्यमान विक्रम बिड़ला और एवरग्रीन स्कूल की टीमों के बीच खेला जायेगा तथा दूसरे सेमीफाइनल में शैमफोर्ड स्कूल और निमोनिक स्कूल की टीमें आमने-सामने होंगी। जूनियर सिंगल्स केटेगरी का पहला सेमीफाइनल शैमफोर्ड स्कूल के गर्वित भट्ट और किंग्सफोर्ड स्कूल के करन लोहनी के बीच खेला जाएगा तथा दूसरे सेमीफाइनल में आदविक शाह एबीएम स्कूल और द पेंथन स्कूल के आयुष आमने सामने होंगे। जूनियर केटेगरी डबल्स का पहला सेमीफाइनल शैमफोर्ड स्कूल और गुरुकुल स्कूल के बीच खेल जायेगा और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में निर्मला कान्वेन्ट और एपीएस स्कूल की टीमें आमने-सामने होंगी। प्रतियोगिता के पहले दिन 51 मुकाबले खेले गए, सभी मुकाबले काफी रोमांचक रहे।

इन रोमांचक मुकाबलों में प्रतिभागी छात्रों ने अपने कौशल और खेल के प्रति जुनून का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देना है, बल्कि बच्चों में टीम भावना, उनकी प्रतिभा को निखारना और उन्हें एक मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय विधायक डॉ० मोहन सिंह बिष्ट, शैमफोर्ड सीनियर सेकन्डरी स्कूल के प्रबंधक श्री दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत, जनरल सेक्रेटरी मणिपुष्पक जोशी, सेक्रेटरी सौरभ पाठक, प्रवीन रौतेला प्रबंधक सिंथिया स्कूल, अनिल जोशी प्रबंधक सेंट लौरेंस स्कूल, आर के शर्मा प्रबंधक रैन्बो अकेडमी, वी बी नैनवाल प्रबंधक गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, एल डी पाठक डायरेक्टर एवर ग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अन्य सदस्य और विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों ने अपनी गरिमामई उपस्थिति के प्रतियोगिता की शोभा बधाई और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रबंधक श्री दयासागर बिष्ट (एडवोकेट) ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के सब जूनियर और जूनियर वर्ग के सिंगल्स और डबल्स के फाइनल मुकाबले और सीनियर वर्ग के सभी मुकाबले कल खेले जाएंगे। इस अवसर पर शैमफोर्ड स्कूल के शिक्षकगण, अन्य विद्यालयों के खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें