उत्तराखंड:पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ पैर में गोली,अवैध तमंचा बरामद-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में पुलिस और बदमाशों के बीच लगातार मुठभेड़ की घटना सामने आ रही है ऊधमसिंह नगर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसओजी काशीपुर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार की रात एक मुठभेड़ के बाद कुख्यात नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से स्मैक और अवैध तमंचा बरामद हुआ है।

Ad

सोमवार की रात पुलिस टीम कब्रिस्तान के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।

आरोपी का पुलिस हिरासत में इलाज चल रहा है. दरअसल, बीती रात काशीपुर थाना पुलिस और एसओजी क्षेत्र में संयुक्त रूप से गश्त कर रही थी. तभी काशीपुर के कब्रिस्तान के पास एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी. जिसे टीम ने रोकने का इशारा किया गया. लेकिन मोटरसाइकिल सवार वाहन को तेज गति में भगा कर ले गया. पीछा करने पर बाइक सवार ने टीम पर फायर झोंक दी.

जवाबी कार्रवाई में टीम ने भी फायर की गई. जिसमें तस्कर के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया. तलाशी के दौरान आरोपी से एक तमंचा और स्मैक बरामद हुई. जिसके बाद पुलिस टीम आरोपी को अस्पताल ले गई, जहां पर उसका इलाज चल रहा है. सूचना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा और एसपी काशीपुर मौके पर पहुंचे और जानकारी ली. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुनाजिर पुत्र नसरत, निवासी बाबर खेड़ा थाना कुंडा जनपद उधम सिंह नगर बताया. आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें