good news: पंतनगर विश्वविद्यालय की इन दो छात्राओं का हुआ बड़ी कंपनी में चयन, इतना मिलेगा पैकेज,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पंतनगर-: विश्व विख्यात पंतनगर विश्वविद्यालय कृषि क्षेत्र के लिए बेहतर विश्वविद्यालय माना जाता है इसी के तहत विश्वविद्यालय में सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासों से विद्यार्थियों का नामी कम्पनियों में चयन हो रहा है। इसी क्रम में मै. यारा फर्टिलाइजर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एक निजी कंपनी है तथा यह कंपनी विदेशी कंपनी की सहायक कंपनी के रूप में वर्गीकृत है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

2011 में भारत में यारा के कैलिफोर्निया राज्य में अपना स्वयं का संचालन स्थापित किया है क्योंकि इसमें फलों और सब्जियों का एक बड़ा क्षेत्र है जिससे यारा ने भारतीय किसानों को पूर्ण फसल पोषण समाधान प्रदान कर रहे है तथा इस कार्य को आगे बढ़़ानेे के लिए

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के माध्यम से विश्वविद्यालय के कुल दो विद्यार्थियों अंकिता बेलवाल (एमएस.सी. सब्जी विज्ञान) एवं नेहा कंडवाल (एमएस.सी. अनुवंषिकी एवं पादप प्रजनन) का चयन किया गया।

चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के उपरान्त प्रतिवर्ष लगभग रू. 6 लाख वित्तीय पैकेज तथा अन्य सुविधाएं देय होगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति, डा. ए.के. शुक्ला ने सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासों की सराहना की तथा चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सेवायोजन एवं परामर्श निदेशक, डा. दीपा विनय ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार अन्य क्षेत्रों में भी यह निदेशालय प्रयासरत है तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सफलता की कामना करता है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें