Gandhi Jayanti 2023: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सीएम धामी ने किया नमन, स्वच्छता का दिया संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, सीएम धामी गांधी पार्क पहुंचे और बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी
आज गांधी जयंती के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें नमन किया। अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी।
वीडियो शेयर करते हुए सीएम धामी ने लिखा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर कोटिशः नमन। आइए, आज के दिन हम सभी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लें एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में संचालित ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को सार्थक करने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार