उत्तराखंड: पहाड़ की सुर कोकिला विपाशा जो छाई हुई है सोशल मीडिया पर,जाने कौन हैं बालिका-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

सोशल मीडिया पर एक बालिका का गढ़वाली गीत वायरल हो रहा है जो लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं पौड़ी जिले में नैनीडांडा ब्लॉक की एक छात्रा अपनी सुरीली आवाज से लोगों का दिल जीत रही है. कक्षा 8 में पढ़ने वाली छात्रा बिपाशा द्वारा गाया गया गढ़वाली गीत इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Ad

बिपाशा राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अदवाड़ी में पढ़ती हैं, लेकिन पढ़ाई के साथ-साथ उसने गायिकी को भी अपना हुनर बनाया है. बिपाशा ने बताया कि उसे मौका मिला तो वे गढ़वाली लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, मीना राणा, गजेंद्र राणा के साथ गाना गाएंगी. बिपाशा की सुरीली आवाज के स्कूल प्रधानाचार्य व कई लोग कायल हैं, साथ ही बिपाशा की प्रतिभा को देखकर उसे प्रोत्साहित करते रहते हैं. बिपाशा हिंदी, भोजपुरी में भी गाना गाती है. लेकिन प्रधानाचार्य के आग्रह पर अब गढ़वाली गीतों पर सुर दे रही हैं. Vipasha Viral video uttarakhand

वहीं बिपाशा के गीतों को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं. साथ ही बिपाशा का कहना है कि वो अपनी लोक संस्कृति को पूरे विश्व में पहचान दिलाना चाहती हैं.

Vipasha Viral video uttarakhand सोशल मीडिया पर वायरल विपाशा के गीत को लोगों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है। जिससे उसकी मां शांति देवी और पिता रमेश लाल काफी खुश हैं। उसके इस हुनर की तारीफ करते हुए उसके स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र शाह ने बताया कि एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली विपाशा भविष्य में लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी एवं किशन महिपाल जैसे गायकों के साथ गीत गाना चाहती है।

बता दें कि वर्तमान में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अदवाड़ी नैनीडांडा में कक्षा 8 की छात्रा विपाशा का गाया हुआ गढ़वाली गीत इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें