(गजब) कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया चूहा चोरी का मुकदमा

आपने चोरी की कई घटनाएं सुनी होंगी लेकिन राजस्थान में चोरी का जो अनोखा मामला दर्ज हुआ है। राजस्थान बांसवाड़ा में एक युवक ने चूहा चोरी होने की 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखवाई है. जानकारी के मुताबिक जिले के सज्जनगढ़ थाना इलाके के पाडला वडखिया गांव में एक पालतू चूहा चोरी हो गया जिसको लेकर चूहे का मालिक पुलिस थाने पहुंच गया और मामला दर्ज करवाया।
पुलिस के अनुसार बड़खिया निवासी 62 वर्षीय मंगू रिपोर्ट दर्ज करवाई है उसने अपने घर पर एक कांटे वाला चूहा पाला हुआ था. उसका वजन करीब 700 ग्राम था मंगू ने अपनी रिपोर्ट में अपने भाई के बेटे पर चोरी का आरोप लगाया है. उसने बताया कि चोरी की वारदात 28 सितंबर की रात करीब 2 बजे की है. रात में उसके भाई का लड़का सुरेश समेत मोहित और अरविंद आकर घर से चूहा चुरा ले गए।
आईपीसी की धारा 457 और 380 के तहत चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है. तीनों आरोपी युवकों को पूछताछ कर रही है।
पीड़ित मंगू से इस बारे में गई तो उसने कहा कि वह चूहा उसका पालतू था. पूरा घर उसे लाड प्यार से रखता था।
चूहा गायब होने पर मगु को भरत पर अंदेशा हुआ तो उससे बात की। भरत ने बताया कि चूहा उसे गांव वालों ने ही दिया है। पुलिस अब चूहे और नामजद आरोपियों की तलाश में है। वन्य जीव विशेषज्ञ सतीश शर्मा ने बताया कि ये चूहा वन्य जीवों के शिड्यूल चार में शामिल होने से संरक्षित प्राणी है। इसे बेचना, प्रदर्शन करना और पालन करना अपराध है।
कांटेदार चूहा दुर्लभ है जिसकी कीमत 10 लाख तक होती है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार