नैनीताल ब्रेकिंग : 3 दिन से लापता किशोरी का झील से शव बरामद

नैनीताल रविवार सुबह नैनी झील में एक शव करने की सूचना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है शव की शिनाख्त 3 दिन पहले मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी के रूप में हुई है जो बिना बताए कहीं चली गई थी। शव को सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले राहगीरों ने झील में देखा सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसके गुमशुदा किशोरी ही होने की पुष्टि की।शव को मोर्चरी में रखवा कर पुलिस पंचनामेऔर पोस्टमार्टम की।
पुलिस के मुताबिक बीते गुरुवार की शाम मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी बिना बताए कहीं चली गई थी। जब रात में घर नहीं पहुंची तो दूसरे दिन स्वजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस ने तलाश की तो झील के किनारे पुलिस को किशोरी का एक चप्पल मिला। जिसके बाद शनिवार को पुलिस गोताखोर, एसडीआरएफ और फायर कर्मियों ने झील के भीतर भी दिन भर सर्च अभियान चलाया। मगर किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका रविवार सुबह शनि मंदिर के समीप राहगीरों ने एक शव उतराता हुआ देखा जिस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंचे दीपक बिष्ट और अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव के गुमशुदा किशोरी होने की पुष्टि हुई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे