उत्तराखंड:BJP के पूर्व विधायक प्रवण चैंपियन गिरफ्तार,MLA उमेश कुमार के कार्यालय पर समर्थकों के साथ गोलियां चला मचाया था तांडव-VIDEO
उत्तराखंड के खानपुर के विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित कैंप कार्यालय पर गोलीबारी करने के आरोप में भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को गिरफ्तार किया गया है। प्रणव सिंह चैंपियन को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी। रविवार को चैंपियन और उनके समर्थक बड़ी संख्या में विधायक उमेश कुमार के खानपुर कार्यालय पर पहुंचे थे और जमकर फायरिंग और तोड़फोड़ करते हुए समर्थकों से मारपीट की थी।
इस मामले के सामने आने के बाद विधायक उमेश कुमार को भी हिरासत में लिया गया है। उमेश कुमार ने भी प्रणव के घर पहुंचकर उन्हें ललकारा था। उमेश कुमार शनिवार शाम को प्रणव चैंपियन के घर पहुंचे थे और उन्हें बाहर आने के लिए ललकारा था। जिसके बाद रविवार को प्रणव तीन गाड़ियों के साथ विधायक के दफ्तर पहुंचे थे और ये पूरी घटना हुई।
इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष से पांच-पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। हथियारों के लाइसेंस कैंसिल करने की भी तैयारी है। खानपुर विधायक के कार्यालय पर फायरिंग के बाद एक ओर जहां पुलिस एक्शन में है, वहीं इलाके में तनाव की आशंका को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।
खानपुर से वर्तमान विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी हो रही थी। इसके बाद इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि फायरिंग और गाली-गलौच तक हो गई। दोनों ही नेता ये भूल गए कि वह जनता के प्रतिनिधि हैं। कैमरे के सामने गोलियों और गालियों का खुलेआम आदान-प्रदान हो रहा था।
उमेश कुमार के दफ्तर में गोलियों के निशान देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस कदर गोलियां चलाई गई हैं। जिस वक्त कुंवर प्रणव गोलियां चला रहे थे उस वक्त खानपुर विधायक उमेश कुमार अपने दफ्तर में नहीं थे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO