देहरादून में BJP के पूर्व विधायक की बेटी ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड के देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है जहां छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के पूर्व भाजपा विधायक स्वर्गीय भीमा मंडावी की बेटी दीपा ने देहरादून में आत्महत्या कर ली है। दीपा देहरादून में फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही थी। दीपा की मां ओजस्वी भीमा मंडावी महिला आयोग की सदस्य हैं। दीपा की आत्महत्या की खबर मिलते ही दंतेवाड़ा में ओजस्वी मंडावी के आवास पर मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दीपा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक अभी आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस से सूचना मिलने पर दीपा के परिजन दंतेवाड़ा से देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।
भीमा मंडावी की बेटी का नाम दीपा मंडावी है. जिसने देहरादून में पीजी में 26 जनवरी को आत्महत्या कर ली. परिजनों को जैसे ही ये खबर मिली. पूरा परिवार देर रात देहरादून के लिए रवाना हुआ. घटना की सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, पूर्व विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा समेत कांग्रेस के अन्य नेता भीमा के घर पहुंचे.
बताया जा रहा है कि, दीपा मंडावी कुछ दिन पहले ही दंतेवाड़ा अपने घर आई थी. देहरादून में वो अपनी सहेलियों के साथ रूम लेकर रह रही थी लेकिन सप्ताहभर पहले ही वह PG में शिफ्ट हुई थी.
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी की बेटी की मौत पर दुख जताया है. साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा. “पूर्व विधायक भीमा मंडावी और राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी की बिटिया दीपा मंडावी के आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत दुःखद है.
फिलहाल देहरादून पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार