रुद्रपुर में प्रॉपर्टी विवाद के लिए तड़तड़ाई गोलियां, गोली मार कर पिता पुत्र की हत्या
उत्तराखंड में सोमवार तड़के जमीन विवाद को लेकर दोहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। विवादित दुकान पर कब्जे को लेकर हुए संघर्ष में गोलीबारी की घटना में एक पिता और उसके बेटे की मौत हो गई, जबकि तीसरा सदस्य किसी तरह मौके से जान बचाकर भागने में सफल रहा।
जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर की गल्ला मंडी स्थित “ एग्रीकल्चर” नामक दुकान को लेकर दो पक्ष में बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार तड़के एक पक्ष के लोग जेसीबी मशीन लेकर जबरन कब्जा करने पहुंचे।
सीसीटीवी कैमरे से जानकारी मिलने पर एक पक्ष गुरमेज सिंह अपने दो बेटों, हनी और मनप्रीत (26) के साथ मौके पर पहुंचे। जैसे ही वे दुकान के पास पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में गुरमेज के पैर और मनप्रीत के सीने में गोली लगी, जबकि हनी किसी तरह जान बचाकर भागने में कामयाब रहा।
घटना के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू की।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती