उत्तराखंड:शादी की 14वीं सालगिरह पर दपंति हादसे का शिकार, मंदिर से लौटे कैंटर की टक्कर से पत्नी की मौत
शादी की 14वीं सालगिरह पर पूजा करने मंदिर जा रहे दंपति दुर्घटना का शिकार हो गए. हादसे में पत्नी की मौत हो गई. मौत की खबर के बाद बच्चों और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घटना उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर शहर की है. हादसा बाइक और कैंटर की टक्कर से हुआ.
उधम सिंह नगर के रुद्रपुर के डीडी चौक में एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों लोग घायल हो गए. मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिस कर्मियों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया. जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है
जानकारी के अनुसार, दुधरा फतेहपुर यूपी निवासी 32 वर्षीय आरती गुप्ता पत्नी नवल कुमार ग्रहणी थी। उनके पति सिडकुल की एक कंपनी के काम करते हैं और रम्पुरा में वह अपने दो बेटों के साथ किराये के मकान में रहते हैं। पति ने बताया कि रविवार को उनकी शादी की 14वीं सालगिरह थी। वह पत्नी के साथ बाइक से अटरिया मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। करीब सुबह 7 बजे घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान डीडी चौक के पास एक ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी ट्रक की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। वहीं मौके पर पुलिस पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



दुल्हन ने दूल्हे के अरमानों पर फेरा पानी, नई नवेली दुल्हन फरार,सास निकली किराये की
उत्तराखंड:दर्दनाक सड़क हादसा कार खाई में गिरी,दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत, दो घायल, शादी में शामिल होने आए थे
हल्द्वानी:रिटायर्ड बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 20 लाख की ठगी,तीन दिन किया कैद
हल्द्वानी:शैमफोर्ड सीनियर सेकन्डेरी स्कूल में इंटर-स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन
लुटेरी दुल्हन: शादी के 5 दिन बाद दुल्हन जेवर नगदी लेकर फरार,मंदिर में हुई थी शादी