उत्तराखंड:पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़,पैर में गोली लगने से हुआ घायल, दूसरा आरोपी फरार-VIDEO

उत्तराखंड पुलिस इन दिनों अपराधियों को बख्शने के मूड में नहीं है हरिद्वार जिले के मंगलौर में बाइक सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा, हालांकि पुलिस द्वारा फरार बदमाश की तलाश के लिए आसपास के जंगल में कांबिंग की गई. लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है.
रुड़की में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। दोनों बदमाश जैन मंदिर में लाखों की चोरी के मामले में शामिल थे। गिरफ्तार बदमाश के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। घायल बदमाश को पुलिस ने सिविल अस्पताल में कराया भर्ती कराया है।
रविवार की देर रात करीब 11:30 बजे मंगलौर कोतवाली पुलिस लिब्बरहेड़ी गांव के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रोकने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गए। पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बाइक सवार एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह बाइक सहित सड़क पर जा गिरा। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि हरिद्वार में 13 और 14 जनवरी को होने वाले गंगा स्नान के मद्देनजर मंगलौर में चेकिंग अभियान चलाया हुआ था, इसी दौरान एक बाइक तेज रफ्तार के साथ वहां से निकली, पुलिस के पीछा करने पर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा. उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश का नाम शेर खान पुत्र पुन्ना निवासी पुरकाजी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश है. इसके ऊपर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई मुकदमे दर्ज हैं, आरोपी 25 हजार का इनामी भी है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO