उत्तराखंड: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में लटकी मिली संत की लाश, पुलिस जांच में जुटी

संत की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया मामला हरिद्वार के कनखल के शांति भवन अपार्टमेंट में एक बुजुर्ग संत ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में कटकी लाश मिली है दो दिन से संत बाहर नजर नहीं आए। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने कटर से दरवाजा काटा। अंदर बुजुर्ग का शव फांसी पर लटका मिला। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक कनखल के शेखुपुरा निवासी सुरेश्वरानंद ने डेढ़ साल पहले संन्यास लिया था। उनके दो बच्चे दिल्ली रहते हैं। जबकि सुरेश्वरानंद ने शांति भवन अपार्टमेंट में फ्लैट लिया हुआ था। दो दिन से पड़ोसियों ने सुरेश्वरानंद को फ्लैट से बाहर आते जाते नहीं देखा। जालीदार दरवाजा से झांककर देखने पर उनका शव फांसी पर लटका मिला। तब सूचना पर कनखल थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल मौके पर पहुंचे और फायर टीम को बुलाया। फायर टीम ने गैस कटर से दरवाजा काटा। तब शव को नीचे उतारा गया।
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि फ्लैट से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जमीन के कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं। बुजुर्ग के बच्चों को सूचना दे दी गई है। उनके दिल्ली से हरिद्वार आने पर आत्महत्या की वजह सामने आ पाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO