हल्द्वानी:सारथी फाउंडेशन का प्रयास, जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क वितरण की शिक्षा सामग्री -VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : सारथी फाउंडेशन समिति सामाजिक क्षेत्र में अपना लगातार योगदान दे रही है इसी के तहत फाउंडेशन ने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उनको निशुल्क शिक्षा सामग्री उपलब्ध करा रहा है. सारथी फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन पन्त ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में पहल करते हुए संस्था के प्रयासों से जरूरतमंद गरीब बच्चों को शिक्षा सामग्री निशुल्क वितरण का कार्य किया जा रहा है,इसी के तहत आज हल्द्वानी मल्ली बमोरी एवं दमुवाढूगा क्षेत्र के सरकारी स्कूल के 5 जरूरत मंद बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की गई,.वितरण कार्य में सारथी फाउंडेशन समिति की समन्वयक दीक्षा पन्त पाण्डे द्वारा बच्चों के घरों में एवं अन्य स्थानों पर शिक्षा सामग्री पहुंचाने एवं वितरण कार्य में सहयोग दिया गया,

Ad


सारथी फाउंडेशन समिति के अध्यक्ष नवीन पन्त ने कहा कि शिक्षा का अभाव गरीबी का कारण बनता है दूसरी ओर, शिक्षा की कमी गरीबी को कायम रख सकती है और आर्थिक विकास में बाधा डाल सकती है। जब व्यक्तियों के पास शिक्षा तक पहुँच नहीं होती है, तो वे रोजगार पाने या अपने लिए आर्थिक अवसर बनाने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्राप्त नहीं कर पाते। इसी कमी को दूर कर हर जरूरतमंद बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने मै कठिनाई न हो इस उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा शिक्षण सामग्री के वितरण का गिलहरी कार्य किया जा रहा है
वितरण में संस्था के अध्यक्ष नवीन पन्त, समन्वयक दीक्षा पन्त पाण्डे, विमला कश्यप,प्रेमा बिष्ट, सपना,रोहित, कमला, आदि प्रमुख थे..

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें