हल्द्वानी में देर रात दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव, पुलिस ने आधा दर्जन लोग हिरासत में लिए

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: वनभूलपूरा के गांधीनगर इलाके में रविवार देर रात दो पक्षों में भी विवाद के बाद पथराव हो गया. पथराव में दो लोग घायल हुए हैं.समुदाय विशेष के एक युवक के बच्चे को पीटने के बाद बवाल शुरू हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर स्थिति को नियंत्रित किया और बड़ी घटना को टाला. बवाल में शामिल चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है.सुरक्षा की दृष्टि से पैरामिलिट्री फोर्स को बनभूलपुरा व गांधीनगर में तैनात की गई है.

Ad

पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात करीब दस बजे लाइन नंबर आठ निवासी एक युवक नशे में गांधीनगर इलाके में आया और सड़क पर घूम रहे एक बच्चे को थप्पड़ जड़ दिया.रोते हुए घर पहुंचे बच्चों ने परिजनों से युवक की शिकायत कर दी. इससे परिजन गुस्सा गए और उन्होंने मिलकर युवक को पीट दिया. इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.दो समुदायों के बीच मारपीट होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईट और पत्थर मारने शुरू कर दिए.

पथराव के बाद यहां अफरा तफरी का माहौल बन गया. घटना की जानकारी मिली तो एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी पहुंचे और इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी.कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची.भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ीं. इधर, घटना की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बताया कि मामले को नियंत्रित कर लिया गया है कुछ लोगों का हिरासत को लेकर पूछताछ की जा रही है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें