उत्तराखंड पुलिस विभाग में निकली SI की बंपर भर्ती,देखे डिटेल

देहरादून;UKPSC उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने गृह विभाग के अंतर्गत एसआई (सब इंस्टपेक्टर) स्तर के लिए वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक हैं वे आवेदन कर लें. आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2024 है.
एप्लीकेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया परीक्षा के लिए शारीरिक मानक परीक्षा एवं लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) का आयोजन प्रदेश के 13 परीक्षा केद्रों पर किया जाएगा. जल्द ही एग्जाम की डेट भी घोषित कर दी जाएगी. आयोग की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी एवं नोटिफिकेशन जारी किया गया है.
इन पदों के लिए शैक्षिक अर्हता स्नातक तय की गई है. 21 साल से 28 साल तक के युवा इस भर्ती में आवेदन कर सकेंगे. इन पदों के लिए शारीरिक मानक परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा के अलावा चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा. इसके अलावा पीएसी के गुल्मनायक पद के लिए 89 खाली सीटों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
एसआई और गुल्मनायक पदों के लिए किसी भी विषय से ग्रेजुएट होना चाहिए. वहीं अग्निशमन में द्वितीय अधिकारी के लिए साइंस साइड से ग्रेजुएशन वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. साथ ही 6 महीने का कंप्यूटर कोर्स होना भी जरूरी है. आयु सीमा की बात करें तो कम से कम 18 और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए. राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
इसके अतिरिक्त अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर भी भर्ती होनी है. जिसमें खाली 25 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. गृह विभाग के अंतर्गत इन खाली पदों के लिए विभिन्न जानकारियां लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर भी विस्तार से दी गई हैं
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO