देहरादून( अच्छी खबर) भर्ती की इंतजार होगा खत्म UKSSSC रुकी भर्ती परीक्षाओं के लिए बना यह प्लान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग (UKSSSC) से लोक सेवा आयोग को हस्तातंरित भर्ती परीक्षाओं के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। उत्तराखंड सरकार ने परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बरकरार रखने के लिए उन्हें डबल लॉक में सीसीटीवी की निगरानी में रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने उक्त परीक्षाएं कराने को लेकर शुक्रवार को संबंधित अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों को उन्होंने परीक्षाएं पारदर्शिता से कराने के लिए फूलप्रूफ प्लान बनाने के निर्देश दिए।

सबसे पहले 18 दिसंबर को पुलिस कांस्टेबल, आईआरबी और अग्निशमन जवानों की भर्ती के लिए सभी जिलों में लिखित परीक्षा होगी। इसमें लगभग 1.30 लाख अभ्यर्थियों के भाग लेने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

पहाड़ी जिलों में हिमपात के चलते कई जगह रास्ते बंद हो जाते हैं। परीक्षा केंद्रों के चयन के दौरान इसका विशेष ख्याल रखा जाए। उन्होंने परीक्षाएं सुबह दस बजे के बजाय पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

सभी जिलाधिकारियों को परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी के साथ निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों में किसी भी प्रकार के गैजेट मसलन-मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच आदि पहनकर जाने की इजाजत नहीं होगी। समय की जानकारी के लिए हर परीक्षा केंद्र पर घड़ी की व्यवस्था की जाएगी ताकि परीक्षार्थियों को परेशानी न हो।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें