देहरादून: धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई 40 कर्मचारियों की सेवाएं की समाप्त, अब इन पर होगी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

देहरादून: प्रदेश की धामी सरकार इन दिनों भ्रष्टाचार पर नकेल कसने में जुटी हुई है। यूके एसएससी भर्ती घोटाले के बाद सरकार ने विधानसभा सचिवालय में हुए भर्ती घपले में निरस्त की गईं 228 नियुक्तियों के मामले में विधानसभा ने अब संबंधित कार्मिकों की सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इस कड़ी में सोमवार को 40 कार्मिकों की सेवा समाप्ति के आदेश जारी कर दिए गए। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने इसकी पुष्टि की।

विधानसभा में हुई नियुक्तियों का मामला तूल पकडऩे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर इसकी जांच कराने और विवादित नियुक्तियों को निरस्त करने का आग्रह किया था। जिसके बाद पूरे मामले में विधानसभा अध्यक्ष ने एक कमेटी गठित की थी जहां कमेटी ने रिपोर्ट पेश किया था।

जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने 2016 के बाद विधानसभा में बैक डोर से भर्ती होकर नौकरी कर रहे लोगों नियुक्तियां रद्द करने के आदेश जारी किए थे अब सरकार ने करवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..

समिति से 22 सितंबर को जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने अगले दिन विधानसभा में हुई 228 तदर्थ नियुक्तियों को निरस्त करने का एलान किया। इनमें वर्ष 2016 की 150, वर्ष 2020 की छह और वर्ष 2021 की 72 नियुक्तियां शामिल हैं।

इसके अलावा विधानसभा में उपनल के माध्यम से रखे गए 22 आउटसोर्स कर्मियों को भी उपनल को वापस लौटा दिया गया था।

सोमवार को 40 आदेश जारी किए गए, जिन्हें मार्शल के माध्यम से संबंधित कर्मियों को हस्तगत कराया गया। बताया गया कि मंगलवार और बुधवार तक निरस्त की गई शेष नियुक्तियों के संबंध में भी आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विपक्ष द्वारा पूर्व की विधानसभा में हुई भर्तियों को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं जिस पर सरकार और विधानसभा अध्यक्ष कोई निर्णय ले सकते हैं लेकिन चर्चाएं चल रही है कि सरकार पूर्व की भर्तियों पर भी जांच करवा सकती हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें