खतरनाक भिड़ंत! हल्द्वानी में हाईवे पर कैमरे में कैद हुई दो सांडो की लड़ाई,बाल-बाल बचे थार सवार-VIDEO

हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर दो सांडो की खतरनाक लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो लालकुआँ अवंतिका मंदिर के पास का बताया जा रहा है। जहां दो सांडो की लड़ाई से अफरा-तफरी मच गई, अचानक सड़क के नीचे शुरू हुआ तांडव हाईवे के बीचों-बीच आ गया तांडव से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और थोड़ा जाम लग गया। वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि दोनों सांड तेज रफ्तार से एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे और लड़ते-लड़ते सड़क के बीच आ पहुंचे। इसी दौरान उधर से गुजर रही एक थार कार अचानक सामने आ गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगाए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कार सवार बाल-बाल बच गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे और बाजार क्षेत्र में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या लगातार हादसों को न्योता दे रही है। पहले भी इस मार्ग पर मवेशियों के कारण दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
